फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kark Rashifal 2024: कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Kark Varshik Rashifal 2024 Predictions Cancer Yearly Horoscope Kark Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशिफल 2024

  • कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं।

राशि स्वामी -चन्द्रमा
राशि नामाक्षर -ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 

Kark Varshik Rashifal 2024 Predictions Cancer Yearly Horoscope Kark Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

करियर

  • वर्ष के प्रारंभ में देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में अपना गोचरीय प्रभाव देंगे इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अनुभवी साझेदारी के मिलने से व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा और व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद एकादश स्थान के गुरु आपके व्यापार में आय की वृद्धि करेंगे। अष्टम स्थान का शनि आपके कार्य व्यवसाय में अवरोध भी उत्पन्न करेंगे परंतु आप अपने विवेक से उसे अनुकूल बना लेंगे।
Kark Varshik Rashifal 2024 Predictions Cancer Yearly Horoscope Kark Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

परिवार

  • चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक कल्याण के कार्य भी करेंगे। अप्रैल के बाद पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के शुभ योग बने हुए हैं। यदि संतान विवाह योग्य है तो विवाह होने की संभावना इस वर्ष पूर्ण रूप से बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kark Varshik Rashifal 2024 Predictions Cancer Yearly Horoscope Kark Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य

  • इस वर्ष राशि से अष्टम भाव में शनि का गोचर आपको मानसिक रूप से कष्ट देते रहेंगे। अष्टम भाव का शनि कभी-कभी मौसम जनित बीमारियों से परेशान भी कर सकता है। अप्रैल तक गुरु ग्रह का गोचर दशम स्थान में होने से आपके स्वास्थ्य में अनुकूलता प्रदान करेगा। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य पर विशेष देना चाहिए। राहु की दृष्टि राशि पर होने समय समय पर मानसिक शांति प्रभावित होती रहेगी।
विज्ञापन
Kark Varshik Rashifal 2024 Predictions Cancer Yearly Horoscope Kark Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक स्थिति

  • इस वर्ष द्वितीय स्थान पर गुरु एवं शनि की दृष्टि प्रभाव से भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति होगी। अप्रैल के बाद एकादश स्थान में गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही धनागम में वृद्धि होगी। अष्टम भाव में शनि के गोचर की वजह से कुछ अचानक धन लाभ भी हो सकता है किंतु कहीं पर निवेश सोच समझकर करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed