{"_id":"62868bf777ffa166b5085191","slug":"zim-and-parking-in-fagli-shimla-city-news-sml4093902173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागली को को टैक्सी सेवा, जिम-पार्किंग का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागली को को टैक्सी सेवा, जिम-पार्किंग का तोहफा
विज्ञापन
टुटीकंडी में जल्द बनाई जाएगी सड़क
शहरी विकास मंत्री ने किए उद्घाटन और शिलान्यास
फागली वार्ड में दो सड़कों के लिए सर्वे करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम चुनाव से पहले शहर में उद्घाटनों और शिलान्यासों का दौर जारी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को फागली वार्ड के रामनगर क्षेत्र में 36 लाख रुपये से बनने वाली कार पार्किंग का शिलान्यास किया। पार्किंग का निर्माण दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।
पार्किंग के अलावा इस परिसर में लोगों को जिम की भी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने जिम के उपकरण खरीदने के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर मंत्री ने एचआरटीसी टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टैक्सी रामनगर से सीटीओ तक चलेगी। मंत्री ने रामनगर में एंबुलेंस सड़क के विस्तार और बाइपास से गढ़वाल सभा भवन से होते हुए रामनगर सड़क निर्माण कार्य का सर्वे करने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को इन सड़कों की सुविधा उपलब्ध हो सके। कहा कि दोनों सड़कों के निर्माण के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे।
टुटीकंडी में बनेगी सड़क, मंत्री ने किया शिलान्यास
शहरी विकास मंत्री ने टूटीकंडी से मेहता कालोनी तक 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया। भूमि पूजन करने के बाद मंत्री ने जल्द इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षद जगजीत सिंह बग्गा, बिटू पाना, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे।