फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Zila Rojgar Karyalaya Una job Interview on 10 October 2023

Job Interview: भाखड़ा सर्विस स्टेशन में भरे जाएंगे विभिन्न पद, साक्षात्कार 10 अक्तूबर को

Sun, 08 Oct 2023 03:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Oct 2023 03:36 PM IST
सार

इन पदों के लिए उम्र 20 से 30 साल निर्धारित की गई है। तकनीशियन और सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए महिलाएं पात्र नहीं होगी।

विज्ञापन
Zila Rojgar Karyalaya Una job Interview on 10 October 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैसर्ज भाखड़ा सर्विस स्टेशन प्राइवेट लिमिटेड नंगल द्वारा 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इंटरव्यू में कंपनी द्वारा अकाउंट के चार पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 15 पद, टेलीकॉलर के 5 पद, सर्विस सलाहकार के 5 पद, कंप्यूटर ऑप्रेटर के 3 पद, तकनीशियन के 5 पद व सिक्योरिटी गार्ड के 2 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि अकाउंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम के साथ टैली और जीएसटी, सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए 12वीं और ग्रेजुएट, टेलीकॉलर पद के लिए ग्रेजुएट, सर्विस सलाहकार पद के लिए आईटीआई और मैकेनिकल डिप्लोमा, कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए ग्रेजुएट और कंप्यूटर, तकनीशियन पद के लिए आईटीआई तथा सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर व सर्विस सलाहकार कंप्यूटर पद के लिए उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए और ऑप्रेटर, तकनीशियन व सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए उम्र 20 से 30 साल निर्धारित की गई है। तकनीशियन और सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए महिलाएं पात्र नहीं होगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा कॉपी के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 01975-226063 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed