{"_id":"0f9f4d4f3e9c8c5afee72c93701130b6","slug":"yuva-shikhar-award-to-hare-prakash-and-arun-shishant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्यकार हरे प्रकाश और अरुण शीतांश को मिला युवा शिखर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्यकार हरे प्रकाश और अरुण शीतांश को मिला युवा शिखर सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा साहित्यकार हरे प्रकाश उपाध्याय और अरुण शीतांश को युवा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रदेश की चर्चित साहित्यिक संस्था शिखर ने दिए। रविवार को यह सम्मान समारोह बचत भवन शिमला में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
तीन सत्रों में विभाजित इस साहित्यिक समारोह में पहले कहानी पाठ हुआ। सोनाली सिंह, विवेक मिश्र, अमित मनोज, हीरालाल नागर, चंद्ररेखा डढवाल और मुरारी शर्मा ने कहानी पाठ किया। इसका संचालन राजेंद्र राजन ने किया। शिमला केे उपायुक्त एवं शिखर संस्था के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा ने 5100-5100 रुपये की नकद सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हरेप्रकाश उपाध्याय लखनऊ से संबंध रखते हैं। इन दिनों उनका ‘बखेड़ापुर’ लघु उपन्यास खूब चर्चा में है। वह ‘गंतव्य’ नामक पत्रिका का संपादन करते हैं। उनके रचनाकर्म पर शिखर संस्था के महासचिव केशव ने विचार रखे। युवा कवि अरुण शीतांश बिहार के आरा से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
वह ‘देशज’ नामक पत्रिका का संपादन भी कर रहे हैं। अरुण शीतांश के रचनाकर्म पर कवि सुरेश सेन निशांत ने टिप्पणी की। इस अवसर पर सम्मानित रचनाकारों ने भी अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस दूसरे सत्र का संचालन कवि आत्मा रंजन ने किया।
उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा, जो अन्यत्र व्यस्तता के कारण इस कार्यक्रम में नहीं आ पाए। तीसरे सत्र में कविता पाठ हुआ। इस अवसर पर स्मारिका का भी लोकार्पण किया गया। शिखर संस्था के महासचिव केशव और उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने सबका आभार जताया।
इस कार्यक्रम में श्रीनिवास श्रीकांत, एसआर हरनोट, तेजराम शर्मा, केआर भारती, रेखा, अरुण भारती, सुदर्शन वशिष्ठ, सुंदर लोहिया, सीआरबी ललित, ओम भारद्वाज, सतीश रत्न, सरोज परमार, भूपेंद्र कौर प्रीत सहित कई अन्य लेखकगण मौजूद हुए।