{"_id":"5e7cc4088ebc3e78b86416a8","slug":"youths-pleaded-to-mla-walking-on-foot-for-two-days-bring-us-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने विधायक से लगाई गुहार, दो दिन से चल रहे पैदल- हमें घर पहुंचा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने विधायक से लगाई गुहार, दो दिन से चल रहे पैदल- हमें घर पहुंचा दो
Thu, 26 Mar 2020 09:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें किसी तरह से घर पहुंचा दो। दो दिनों से पैदल चल रहे हैं। हालत ऐसी है कि जेब में पैसे तक नहीं बचे हैं। बद्दी में कंपनियों में काम करते हैं। कंपनियों में अब काम बंद हो गया है। मकान मालिकों और पीजी संचालकों ने भी निकाल दिया। अब घर को पैदल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। यह बात जिला कांगड़ा और हमीरपुर के युवाओं ने घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग को बताई। विधायक से मदद की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन
घुमारवीं के गांधी चौक पर पहुंचे युवा बनित पटियाल पुत्र राम किशोर गांव गंडेरगा पंचायत मोहडा व प्रदीप कुमार पुत्र बालम राम गांव तरेखड पंचायत आरसी जिला कांगड़ा और सनी कुमार पुत्र हिम्मत सिंह सुजानपुर जिला हमीरपुर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए विधायक राजेंद्र गर्ग से कहा कि वे बद्दी में लोरियल कंपनी में काम करते हैं। लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस के चलते कंपनी बंद हो जाने के कारण उन्हें अपने घर का रास्ता पकड़ना पड़ा।
विज्ञापन
क्वार्टर में उनके पास खाने को भी कुछ नहीं था। ऐसे में तीनों पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़े। गौरतलब है कि स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग कर्फ्यू में छूट के दौरान घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को देखने के लिए पैदल सड़क पर निकले थे। गर्ग ने तीनों युवाओं को फल वितरित किए और उचित सहायता का भी आश्वासन दिया। गर्ग ने लोगों से कहा कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और घरों में ही रहें।
विज्ञापन