फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth will return home soon from Riyaz of Saudi Arabia : Ram swarup Sharma

सऊदी अरब के रियाज से शीघ्र स्वदेश लौटेंगे युवा: रामस्वरुप शर्मा

Wed, 16 Jan 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Youth will return home soon from Riyaz of Saudi Arabia : Ram swarup Sharma

सऊदी अरब के रियाज में मंडी जिले के फंसे 10 युवा शीघ्र स्वदेश लौटेंगे। विदेश मंत्रालय ने सभी युवाओं से  संपर्क कर उनकी सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं तथा दस्तावेज तैयार होते ही वह भारत लौट आएंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी सांसद रामस्वरुप शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के कुछ युवाओं को एजेंटों ने गुमराह करके उन्हें टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब भेजा तथा उन्हें काम-धंधा न मिलने पर दयनीय में रहना पड़ा।
विज्ञापन


इन लड़कों को वहां की सरकार की ओर से जुर्माना भी लगाया गया है। इन युवाओं को स्वदेश वापस लाने के लिए 11 जनवरी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा तथा स्वयं भी उनसे मुलाकात कर उन्हें तुरंत सहायता मुहैया करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियाज में फंसे युवाओं से उनकी दूरभाष पर बात हुई तथा युवाओं ने बताया कि मंगलवार को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है तथा शीघ्र स्वदेश भेजने के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

विदेश मंत्री को लिखे पत्र में सांसद रामस्वरुप शर्मा ने कहा था कि सऊदी अरब में विदेश मंत्रालय का कामकाज देख रहे अधिकारी से पांच बार दूरभाष पर बात करना चाही लेकिन वहां से कोई सार्थक उतर नहीं आया।


इस पर विदेश मंत्रालय ने उनका कड़ा संज्ञान लेते हुए 10 युवाओं को शीघ्र स्वदेश भिजवाने के लिए कहा। यह सभी युवा जेल में बंद हैं तथा इनकी रिहाई करवाना और उसके बाद विदेश मंत्रालय द्वारा उन्हें घर वापिस भिजवाने के लिए काम करना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed