फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth will have to update Aadhaar and mobile number in employment office

Una News: रोजगार कार्यालय में युवाओं को अपडेट करना होगा आधार और मोबाइल नंबर

Wed, 22 Mar 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 08:14 PM IST
सार

ईईएमआइएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए रोजगार पोर्टल है। रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के लिए इस पोर्टल में कोई भी प्रार्थी अपना अकाउंट आईडी बनाकर आवेदन फार्म खोल सकेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करवाने के बाद फार्म की हार्ड कॉपी प्रार्थी के पास रहेगी।

विज्ञापन
Youth will have to update Aadhaar and mobile number in employment office
आधार कार्ड - फोटो : ANI

विस्तार

रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। अभ्यर्थियों को संबंधित रोजगार कार्यालयों में अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और ईमेल आईडी अपडेट कराना होगा। विभाग की ओर से इसे हर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से इंप्लायमेंट एक्सचेंज मैनेजमेंट सिस्टम (ईईएमआईएस) सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। अपग्रेड सॉफ्टवेयर में प्रार्थी को अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड अपडेट करना होगा। ऊना के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत सभी प्रार्थी अपना नवीनतम मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर अपडेट करवाने के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि लेकर संबंधित रोजगार कार्यालय में भी संपर्क करें ताकि समय पर उनका रिकॉर्ड अपडेट किया जा सके।

विज्ञापन


प्रार्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि ईईएमआइएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए रोजगार पोर्टल है। रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के लिए इस पोर्टल में कोई भी प्रार्थी अपना अकाउंट आईडी बनाकर आवेदन फार्म खोल सकेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करवाने के बाद फार्म की हार्ड कॉपी प्रार्थी के पास रहेगी। पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर होने से संबंधित रोजगार कार्यालय से पंजीकरण की जानकारी भी ली जा सकती है। बीते दिनों ऊना में भी इसे ट्रायल तौर पर शुरू किया गया था। अब इस साफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है।
विज्ञापन


जरूरी है अपडेट
रोजगार कार्यालयों में अभ्यर्थियों को अपना उपरोक्त रिकॉर्ड अपडेट करवाना अनिवार्य है। इसके लिए युवा रोजगार कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।-अनीता गौतम, जिला रोजगार अधिकारी, ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed