{"_id":"667c10057f02fe1447030449","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-and-adopt-a-healthy-life-abhishek-shimla-news-c-19-sml1001-371632-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रह स्वस्थ जीवन \nको अपनाएं युवा : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रह स्वस्थ जीवन को अपनाएं युवा : अभिषेक
विज्ञापन
नशा निषेध दिवस पर बच्चों को दी सलाह
नशे के आदि रह चुके युवा ने साझा किए अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन और मानव कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर छोटा शिमला स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल, मानव कल्याण सेवा समिति के क्षेत्रीय संयोजक दीपक सुंदरियाल, डाॅ. अनुज ने भी बच्चों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में नशा छोड़ चुके युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इसमें साहिल ने बताया कि वह दस साल तक नशे का आदि रहे। इसके बाद आत्म विश्वास बनाकर नशे की आदत को छोड़ने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में गया। अब वह स्वस्थ हैं। नशा हर समस्या की जड़ है। इसलिए कभी नशा न करें। मानव कल्याण सेवा समिति ने लघु नाटिका के जरिये नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
चित्रकला स्पर्धा में दसवीं की सुहानी प्रथम
कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की सुहानी ने प्रथम, जमा दो के नवीन नांटा ने द्वितीय और कक्षा सातवीं के रोजा दीन ने तृतीय स्थान पाया। नारा लेखन में जमा एक की एंजल शांडिल ने पहला, कक्षा आठवीं के हिमांशु शर्मा ने दूसरा और दसवीं की शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में जमा दो के परीक्षित वर्मा ने पहला, दसवीं की काजल ने द्वितीय और कक्षा पांचवीं की कृतिका ने तीसरा स्थान पाया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।