{"_id":"ed3200b7c9a2fe8e74bf2baf0f4cc1c0","slug":"youth-ends-life-by-jumping-into-satluj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज में छलांग लगाकर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज में छलांग लगाकर युवक ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज नदी में छलांग लगाकर एक युवक ने जान दे दी। इसकी पहचान सुरेंद्र कुमार (32) निवासी गांव देवधर पोस्ट आफिस क्यार कोटी शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, थली पुल पर उन्हें सुरेंद्र का एक विकलांग प्रमाण पत्र, लाठी और वोटर आई कार्ड मिला।
विज्ञापन
छलांग दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुल से लगाई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
इस घटना के चश्मदीद बलबीर ने युवक को छलांग लगाने से रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे पहले की बलबीर दौड़ कर उस युवक को पकड़ पाता वह सतलुज नदी में समा गया था।
विज्ञापन
बलबीर ने ही सुन्नी पुलिस को सूचना दी। शव का देर शाम तक कोई पता नहीं चल पाया था। बिलासपुर, बैर, बरमाणा में इस बारे में सूचना दी गई है।
इस संदर्भ में थाना सुन्नी में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।