{"_id":"5c7bfd1dbdec2273ed39cc22","slug":"youth-died-after-scorched-in-fire-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसने के कारण युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसने के कारण युवक की मौत
Sun, 03 Mar 2019 09:43 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता(बिलासपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले गेहड़वीं क्षेत्र में एक युवक की आग से झुलस जाने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसा उस वक्त हुआ जब उक्त युवक नशे की हालत में अपने पशु औषधालय गेहड़वीं के आंगन में जली आग सेंक रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसी वक्त युवक आग की चपेट में आ गया। हालांकि बाद में किसी तरह वह अपने घर पहुंचा जहां उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। इसके बाद घर वाले उसे झंडूता अस्पताल लेकर भी आए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन
कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुशल कुमार पुत्र श्याम सिंह गांव सलासी उम्र 43 साल जो पशु औषधालय गेहड़वी में चपरासी के पद पर कार्यरत था कि मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा लिया है।
डीएसपी घुमारवीं संजय शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हो सकता है कि आग से झुलस जाना मौत का कारण रहा हो लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कुछ साफ हो पाएगा।