युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, अनुराग को हराना लक्ष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर को हराना कांग्रेस का लक्ष्य रहेगा।युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब से विधायक अमरिंद्र सिंह राजा वारिंग ने गांधी चौक हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर पर हमला बोला।
सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अमरिंद्र सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के दिन केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिये कार्रवाई करवाने की सजा सुजानपुर की जनता ने प्रेम कुमार धूमल को इस चुनाव में दी है। मुख्यमंत्री प्रत्याशी होते हुए भी धूमल चुनाव हार गए।
अब उनके पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर की बारी है। अनुराग को हराना अब कांग्रेस का लक्ष्य रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सांसद लाल टोपी पहने हिमाचली होने का झूठा ढोंग करते हैं। जबकि एक नामी पत्रिका में उनकी फोटो छप रही है।
सांसद अनुराग पर बोला हमला
यह वह पत्रिका है, जिसमें सलमान खान समेत अन्य फिल्म कलाकार और देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और उनके बच्चों की फोटो प्रकाशित होते हैं। अनुराग ठाकुर के इस सपने को अबकी बार 2019 के लोकसभा चुनावों में हमीरपुर की जनता पक्के पांव पूरा कर उन्हें स्थायी रूप से फिल्म सिटी मुंबई भेजने वाली है।
दिल्ली तो वह पहले ही पहुंच ही चुके हैं, मुंबई की दूरी अब कुछ कदम दूर है। सांसद अनुराग ठाकुर बताए कि उन्होंने किसानों और बेरोजगारों की समस्या को लेकर कितनी बाद संसद के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पानी की बौछारें खाईं।
सांसद अब मुंबई में फिल्मों की फिक्र करें चूंकि सुजानपुर की जनता को राजेंद्र राणा संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी समेत देश के बड़े बड़े उद्योगपति देश का पैसा लेकर विदेश भाग रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल युकां प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव, युकां प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राणा, प्रमिला देवी, बारी पंचायत की प्रधान बबीता चौहान मौजूद रहे।