फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress leaders complain against Subramanian Swamy in police station hamirpur

सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ युकां नेताओं ने पुलिस थाने में दी शिकायत

Mon, 08 Jul 2019 08:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
youth congress leaders complain against Subramanian Swamy in police station hamirpur
फाइल फोटो

 कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर सुब्रमण्यम स्वामी की टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने नादौन थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए शिकायत पत्र सौंपा है। युवा कांग्रेस हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष डिंपल कटोच की अगुवाई में सोमवार को युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


कटोच ने कहा कि स्वामी ने राहुल गांधी पर नशा करने की बात कहकर सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी एक वरिष्ठ नेता हैं। उनका ऐसा ब्यान देना उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। कटोच ने कहा कि स्वामी ने राहुल गांधी को नशे का आदी बताया है। स्वामी बताएं कि उनके पास क्या तथ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी का यह बयान अमर्यादित और राजनीतिक दलों के बीच दरार बढ़ाने वाला है। इस अवसर पर अशोक कुमार, सुधीर, अश्वनी, सरदारी लाल, मुकेश, शशी परमार, सुनील आदि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed