{"_id":"57700df04f1c1b857d79a7f7","slug":"youth-congress-general-secretary-expelled-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री को दिखाए काले झंडे, युकां महासचिव पार्टी से निष्काषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री को दिखाए काले झंडे, युकां महासचिव पार्टी से निष्काषित
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
यदुपति ठाकुर, युकां महासचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश युकां महासचिव यदुपति ठाकुर को सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रंगीला राम राव को आठ जून को आयोजित स्कूल समारोह में काले झंडे दिखाए जाने के मामले में यदुपति को दोषी ठहराते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस के सचिव ब्रह्मदास ने इस बाबत सूचना जारी की है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की कार्रवाई को पार्टी संविधान की अवहेलना करार दिया है।
विज्ञापन
रविवार को तीन घंटे चली पार्टी की कार्यकारिणी की हंगामेदार बैठक के बाद यदुपति को निष्काषित करने का फैसला लिया गया। ब्रह्मदास ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में नहीं लिया ऐसा फैसला
बैठक में निष्काषन सबंधी निर्णय नहीं लिया गया है। एजेंडा महज 30 जून को सीपीएस रोहित ठाकुर के क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे पर चर्चा करना था। इस दिन नरेंद्र मोदी के बोल जुमलों के ढोल कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। केवल कुछ सदस्यों ने यदुपति के निष्काषन की बात की थी, जिसे नकार दिया गया था। -नरेंद्र ठाकुर कांग्रेस पार्टी पर्यवेक्षक विस क्षेत्र सरकाघाट
ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट के प्रधान को पार्टी संविधान के अनुसार यदुपति को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने यदि ऐसा कोई फैसला लिया है तो यह पार्टी संविधान के विरुद्ध है। -हरभजन सिंह भज्जी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव
पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता हूं। पार्टी के विरुद्ध जाकर कोई कार्य नहीं किया है। पार्टी हाईकमान को फैसले का अधिकार है। हाईकमान पर पूरा विश्वास है। -यदुपति ठाकुर, युकां महासचिव