फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress demands for free hand to cm virbhadra singh in himachal assembly elections

युवा कांग्रेस ने रखा प्रस्ताव, चुनावों में सीएम वीरभद्र को दो फ्री हैंड

Thu, 14 Sep 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Sep 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
youth congress demands for free hand to cm virbhadra singh in himachal assembly elections

प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फ्री हैंड देने की मांग की है। कांग्रेस कार्यालय में युकां की आम बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार रिपीट हो सकती है। कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास के जो आयाम स्थापित किए गए हैं, उसी के नाम और काम पर पार्टी लोगों से वोट मांगेगी। 

विज्ञापन


युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश में चुनाव के लिए कोई ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का है। कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता इन दिनों प्रदेश में कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। यह उनकी बौखलाहट है। 
विज्ञापन


कभी रथयात्रा तो कभी जनता मांगे हिसाब जैसे अभियान इनकी बौखलाहट को दर्शाते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने बूथों और क्षेत्रों में जुट जाएं और भाजपा के दुष्प्रचार से लोगों को सचेत करें। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी बीरदवेंद्र सिंह शम्मी सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में चुनाव को लेकर उनकी भावनाओं से वे केंद्रीय आलाकमान को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने चुनाव के समय जो सपने युवाओं को दिखाए थे, वे पूरे नहीं हुए। देश के युवा ठगे गए हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव राजा पवार और भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं सहप्रभारी राम विशाल देव के साथ प्रदेश व लोक सभा पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed