फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress agitation in himachal on 27 augus

लाठीचार्ज के विरोध में युकां ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Aug 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Aug 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
youth congress agitation in himachal on 27 augus

विधानसभा घेराव के दौरान शिमला में युकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को नाहन में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में दर्जनों युकां कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने न्यायिक जांच की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि विधानसभा परिसर के बाहर युवा कांग्रेस का मांगों व मुद्दों को लेकर राज्यस्तरीय प्रदर्शन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। अजय सोलंकी ने कहा कि पुलिस ने महिला युवा कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा, जो कि बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। पुलिस की ऐसी गुंडागर्दी व तानाशाही बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बल्कि बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर व सोहन राजपूत ने कहा कि युकां कार्यकर्ताओं के पास पूरे कार्यक्रम की वीडियो फुटेज मौजूद है और इस बात के पूरे साक्ष्य मौजूद हैं कि पुलिस ने पथराव व लाठीचार्ज किया।

उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विनोद कंठ, सोहन राजपूत, प्रदीप कुमार, विनीत कुमार, अशोक, हरीश, सुभाष चौधरी, प्रदीप चौधरी, हेमचंद, तनु सैनी, अंकुर चौहान, विपुल शर्मा, विक्रम शर्मा, अमित राणा, निकेश ठाकुर, संजय, अमन शर्मा व नितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज को शर्मनाक : युकां

youth congress agitation in himachal on 27 augus

 युवा कांग्रेस लाहौल-स्पीति के पदाधिकारियों ने शिमला में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। युवा कांग्रेस के दीपक ठाकुर, निर्मल सिंह, अजीत, शैलेंद्र सिंह, रोबिन ठाकुर, नितिन शासनी, दोरजे ताशकयंगपा, सुरेश, पवन, शुभम, अब्बू, अनिल, विनोद ने संयुक्त ब्यान में कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक सरकारी तंत्र का प्रयोग कर कुचलने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार भी उसी राह पर चल पड़ी है। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा कई वायदे कर चुनाव में उत्तरी थी, जो मात्र चुनावी वायदे बन कर रह गए हैं। लोकतंत्र में सरकार महत्वपूर्ण है। लेकिन विपक्ष की भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed