{"_id":"60dc5d288ebc3ee59b7ff0e2","slug":"youth-charred-to-death-electrocuted-on-power-line-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के टावर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के टावर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
Wed, 30 Jun 2021 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Jun 2021 05:32 PM IST
सार
आशंका जताई जा रही है कि युवक जूते, मोबाइल और पर्स रखकर टावर पर चढ़ा है। ऐसे में वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूरपुर थाने के तहत कस्बा जसूर के नजदीक सिनेमा हाल नामक स्थान पर एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। इससे हाई वोल्टेज बिजली तारों से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राहुल (20) पुत्र लेखराज निवासी भलून तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। युवक बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से सब्जी मंडी जसूर के लिए निकला था। वह सब्जी मंडी में आमों की भराई का काम करता था।
विज्ञापन
सिनेमा हाल जगह में हाई वोल्टेज टावर के पास युवक के जूते, मोबाइल और पर्स भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक जूते, मोबाइल और पर्स रखकर टावर पर चढ़ा है। ऐसे में वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बताया जा रहा है घटना वाली जगह पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। इस कारण किसी को भी इस घटना का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लोगों को युवक का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। नूरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आत्महत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन