फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youngster jumped into the river Satluj near Rli bridge.

OMG: बस से उतरा, कपड़े उतारे और लगा दी छलांग

Wed, 13 May 2015 11:51 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
youngster jumped into the river Satluj near Rli bridge.

किन्नौर जिले के सांगला थाना के अंतर्गत ब्रुआ गांव के एक युवक ने रली पुल के नजदीक सतलुज नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ब्रुआ निवासी थाहिल कुमार नेगी (21) पुत्र राजेंद्र सिंह पिछले कल रिकांगपिओ गया था।

जब रिकांगपिओ से वापस घर की ओर बस में लौट रहा था कि अचानक रली पुल के पास उतरा और कपडे़, जूते उतारने के बाद सतलुज में कूदा।

जेपी कंपनी के मजदूरों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कड़छम चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह और थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई पहचान

youngster jumped into the river Satluj near Rli bridge.

पुलिस को थाहिल के बैग से आधार कार्ड मिला जिसके के थाहिल के पिता ने पहचान की है कि सतलुज में डूबने वाला युवक उसका बेटा है।

युवक के सतलुज में डूबने के बाद पुलिस, प्रशासन और ब्रुआ गांव के लोग दिन भर युवक की तलाश करते रहे लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर राहुलनाथ ने बताया कि रली के पास ब्रुआ निवासी थाहिल ने सतलुज में छलांग लगाई है। उसकी पहचान आधार कार्ड से हुई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed