{"_id":"5de5ffee8ebc3e54ce7039b6","slug":"young-man-set-himself-on-fire-after-swallowing-poisonous-substance-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने पहले जहर खाया, फिर कर लिया आत्मदाह, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने पहले जहर खाया, फिर कर लिया आत्मदाह, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Tue, 03 Dec 2019 11:56 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले क गगरेट के वार्ड-2 में रहने वाले एक कारोबारी ने पहले जहर खा लिया और उसके बाद खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। कारोबारी ने घर के स्टोर में घटना को अंजाम दिया। घर के अन्य लोग बाहर धूप में बैठे हुए थे। चीख-पुकार सुनकर कारोबारी के बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। पिता को बचाते हुए बेटा भी झुलस गया।पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह घटना के बाद परिजन मोहिंद्र सिंह को तुरंत गगरेट सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से जलने और जहर निगलने की वजह से मोहिंद्र की ऊना अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहिंद्र सिंह गगरेट में ही आभूषणों की दुकान चलाते थे। वह कुछ दिनों से परेशान थे, लेकिन परिजनों को भी इसका कारण पता नहीं चल पाया। मोहिंद्र क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी थे। उनकी इस तरह से मौत पर गगरेट बाजार भी शोकाकुल हो गया है। अभी तक पुलिस जांच में भी आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही इस घटना के कारणों का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन