{"_id":"fcb436d00edca0a4b3e886aa2a64c6be","slug":"young-man-killed-by-a-sharp-weapon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से युवक की हत्या
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कालरम में मुबारकाबाद रोड स्थित धान के खेतों में एक युवक का शव
विज्ञापन
लहूलुहान अवस्था में मिला है। युवक के सिर और पीठ पर तेजधार हथियार के
निशान मिले हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मान कर चल रही है।
सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार शर्मा, एफएसएल टीम व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। खेतों में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणाें का जमावड़ा लग गया और देखते ही देखते पूरा गांव घटना स्थल पर एकत्रित हो गया। गांव कालरम निवासी राजेंद्र उर्फ रविंद्र के परिजनों के अनुसार राजेंद्र के मोबाइल पर शुक्रवार रात को करीब ढाई बजे फोन आया।
फोन आने के बाद राजेंद्र बारिश में ही घर से तौलिया ओढ़कर निकल गया। सुबह लगभग 11 बजे गांव की कुछ महिलाएं गांव के ही किसान जितेंद्र के खेतों में चारा लेने के लिए गईं तो रविंद्र का शव धान खेतों के बीच पानी की खाल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। महिलाओं ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी।
खेत मालिक ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी। डीएसपी राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जांच में मृतक के सिर व पीठ पर तेजधार हथियार के निशान मिलने से मामला हत्या से जोड़ा जा रहा है। युवक के शव के पास से पुलिस ने मृतक क ा मोबाइल बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।