{"_id":"5c237e7cbdec22570e790377","slug":"young-artist-rajgurus-punjabi-songs-has-made-a-huge-impact-on-the-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर छाई हिमाचल के इस युवा कलाकार की एलबम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब पर छाई हिमाचल के इस युवा कलाकार की एलबम
Wed, 26 Dec 2018 06:43 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 26 Dec 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के पड़दूनी निवासी युवा कलाकार राजगुरु ने पहले ही पंजाबी गाने की वीडियो से धमाल मचा दिया है। गीत के फिल्मांकन में युवा पीढ़ी को नशे और आपसी लड़ाई-झगड़े से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। 14 दिसंबर को गीत रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
पंजाब और हिमाचल में पंजाबी गाने को हजारों लोगों ने पसंद किया है। युवा पंजाबी कलाकार राजगुरु ने पांवटा कॉलेज से बीए के बाद इंजीनियरिंग की है। म्यूजिक में शुरू से ही रुचि है। इस समय माजरा डिवाइन विजडम स्कूल में म्यूजिक टीचर के रूप में सेवारत हैं।
विज्ञापन
बिलियां अक्खां वीडियो उनकी पहली पंजाबी एलबम है। यह 14 दिसंबर को रिलीज हुई है। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती 3 दिन में ही यू-ट्यूब पर 80 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया।
विज्ञापन
अब तक एक लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख और सुन चुके है। इस पंजाबी वीडियो में आवाज युवा पंजाबी कलाकार राजगुरु ने दी है। पंजाबी मॉडल आकांक्षा सरीन ने अभिनय किया है। लवली अमन, ईडी एमराज ने पंजाबी गाने को बखूबी तराशा है।
उधर, ग्राम पंचायत पड़दूनी की प्रधान अच्छर भारती, उपप्रधान यशपाल, रंगील सिंह व माजरा निवासी नीरज गोयल का कहना है कि उभरते युवा पंजाबी सिंगर राजगुरु ने नशे में डूबती जा रही युवा पीढ़ी को एक बेहतर संदेश दिया है।