{"_id":"d62e9b8db2ab99edb7f9ae322b7b3890","slug":"yoga-competition-at-khel-pariser-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग स्पर्धा में विद्या केंद्र के अतुल को खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग स्पर्धा में विद्या केंद्र के अतुल को खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित राज्य योग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी के अतुल ठाकुर प्रथम, नवल किशोर द्वितीय और केवी जतोग के नीतिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कन्या वर्ग में घुमारवीं की रिचा ने पहला, केवी जाखू की हिमानी ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान पाया। पोर्टमोर स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। 18 वर्ष आयु वर्ग में छोटा शिमला स्कूल के प्रवीण शर्मा प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं, लालपानी के संजीव द्वितीय और ढालपुर कुल्लू के दीपक तृतीय तथा बीएसएन चक्कर के सितांशु कौशिक ने सांत्वना पुरस्कार जीता। लड़कियों के वर्ग में जुब्बल की कशिश प्रथम, घुमारवीं की प्रियंका द्वितीय और शशिबाला तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
पोर्टमोर की मधु ने सांत्वना पुरस्कार जीता। 25 वर्ष की आयु वर्ग में एचपीयू के अनिल कुमार ने पहला, दलीप सिंह ने दूसरा और परविंद्र ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में सुनीता ने पहला, आरकेएमवी की सीता कुमारी ने दूसरा, और एचपीयू की सुमन कुमारी ने तीसरा पुरस्कार पाया। खिलाड़ियों ने स्पर्धा में योग के कई करतब दिखाए।