{"_id":"69ea3b7c6063e420ee09029f","slug":"yellow-line-survey-put-on-hold-parking-facility-to-be-waited-for-shimla-news-c-19-sml1002-710593-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: येलो लाइन के सर्वे पर ब्रेक, पार्किंग सुविधा के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: येलो लाइन के सर्वे पर ब्रेक, पार्किंग सुविधा के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खास खबर
शहर के सिर्फ दो वार्डाें में ही पूरा हो पाया अभी सर्वे, बाकी 32 वार्डाें में लटका काम, पंचायत चुनाव के बाद शुरू होगा
नए सिरे से येलो लाइन का सर्वे करवा रहा है निगम, दो हजार वाहनों को मिलनी है पार्किंग सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में येलो लाइन पार्किंग के लिए शहरवासियों को अभी इंतजार करना होगा। शहर के वार्डाें में नए सिरे से येलो लाइन पार्किंग के लिए चल रहे सर्वेक्षण पर ब्रेक लग गई है। नगर निगम ने अभी सिर्फ दो वार्डाें में ही सर्वे किया था। बाकी वार्डाें में अब सर्वे का काम लटक गया है। यह काम अब पंचायत चुनाव के बाद ही शुरू हो सकता है।
नगर निगम ने शहर के सभी वार्डाें में लोगों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए नए सिरे से येलो लाइन लगाने का फैसला लिया है। अभी तक शहर में 1342 गाड़ियों के लिए येलो लाइन पार्किंग की सुविधा है। नगर निगम के अनुसार शहर के कई वार्डाें में सड़कें चौड़ी की जा चुकी हैं। इनमें येलो लाइन लगाकर लोगों को पार्किंग सुविधा दी जा सकती है। इससे नगर निगम को भी आय होगी। इसके लिए एडीएम लॉ एंड आर्डर की अगुवाई वाली कमेटी को सर्वेक्षण करने के लिए पत्र लिखा था। इस कमेटी ने भराड़ी समेत दो वार्डाें में तो सर्वे कर लिया है लेकिन बाकी में सर्वे का काम लटक गया है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा इन दिनों राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों में व्यस्त है। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में अब वार्डाें में सर्वे का काम नहीं हो रहा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि अभी दो वार्डाें में सर्वे किया गया है।
दो हजार से ज्यादा वाहनों को मिलेगी पार्किंग सुविधा
शहर में अभी 1342 गाड़ियों के लिए येलो लाइन पार्किंग की सुविधा है। निगम का दावा है कि अब नए सिरे से निर्धारण होने के बाद इसकी संख्या दो हजार से अधिक हो सकती है। शहर में पंजीकृत वाहनों की संख्या 40 हजार से ज्यादा है। वहीं इनके लिए पार्किंग सुविधा करीब सात हजार है। ज्यादातर वाहन शहर की सड़कों के किनारे पार्क किए जा रहे हैं। इनके कई बार पुलिस चालान भी काट देती है। लोग भी चाह रहे हैं कि उनके वार्डाें में निगम येलो लाइन लगाए ताकि उन्हें पार्किंग की सुविधा मिल सके।