फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yellow line parking in shimla soon

शहर में लगेगी येलो लाइन, पार्किंग सुविधा मिलेगी

Fri, 18 Feb 2022 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Yellow line parking in shimla soon
कोर्ट के आदेश पर 1342 वाहनों के लिए येलो लाइन लगाने के एमसी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

क्रॉसर
कनिष्ठ अभियंता अपने वार्डों में लगाएंगे येलो लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अब सड़क किनारे येलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में चिन्हित सड़कों पर येलो लाइन लगाने के निर्देश दिए हैं। कनिष्ठ अभियंताओं को सूची जारी कर अपने वार्ड में येलो लाइन लगाने को कहा है।
शहर में कुल 1342 वाहनों के लिए येलो लाइन पार्किंग की व्यवस्था की जानी है। येलो लाइन सिर्फ नगर निगम की सड़कों पर लगाई जानी है। नगर निगम ने दो साल पहले शहर में सर्वेक्षण कर तीन हजार से अधिक वाहनों के लिए येलो लाइन लगानेे का दावा किया था। वार्ड वाइज पार्किंग की सूची जारी कर लोगों से पार्किंग के लिए आवेदन भी लिए गए। कई वार्डों में पार्किंग क्षमता से दोगुना आवेदन निगम के पास पहुंचे थे। लेकिन बाद में इस पर विवाद हो गया। कई जगह तंग सड़क पर ही येलो लाइन लगा दी गई।
विज्ञापन

विवाद होने के बाद इसका काम रोक दिया था। प्रदेश हाईकोर्ट में भी इस मामले पर याचिका दायर हुई थी। बाद में कोर्ट मित्र ने नगर निगम की ओर से चिन्हित की सड़कों का निरीक्षण किया जिसके बाद तीन हजार में से 1342 वाहनों के लायक ही येलो लाइन पार्किंग पाई गई। निगम प्रशासन के अनुसार अब कोर्ट ने इन जगहों पर येलो लाइन लगाने को कहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द ही येलो लाइन लगाने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 रुपये प्रतिमाह होगा शुल्क
येलो लाइन लगने से शहरवासियों को पार्किंग की सुविधा तो मिलेगी, लेकिन इसका शुल्क भी देना होगा। 800 रुपये प्रतिमाह की दर से शुल्क लिया जाएगा। नगर निगम ने दो साल पहले इसकी दरें तय की थी। अभी कई जगह येलो लाइन पार्किंग फ्री है। हालांकि, निगम प्रशासन दोबारा दरें तय करने को लेकर सदन में भी चर्चा करवाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि येलो लाइन पार्किंग के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। इस पार्किंग की दरों को लेकर सदन में चर्चा करवाई जाएगी।

हजारों गाड़ियां के लिए पार्किंग नहीं
शहर में 25 हजार से अधिक वाहन हैं। नगर निगम की पार्किंग सुविधा करीब पांच हजार की है। तीन हजार से भी कम लोगों के पास निजी पार्किंग है। ऐसे में 15 हजार से ज्यादा वाहन सड़क किनारे पार्क होते हैं। ज्यादातर वाहन नेशनल हाइवे और लोनिवि की सड़क किनारे पार्क हो रहे हैं। नगर निगम की संपर्क सड़कों और एंबुलेंस रोड पर भी हजारों वाहन पार्क हो रहे हैं। अब निगम की सड़कों पर येलो लाइन लगेगी जिसमें 1342 वाहनों को तो पार्किंग सुविधा मिलेगी लेकिन बाकी हजारों वाहन कहां जाएंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed