फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yashpal became the senior vice president of the district sports organization

Shimla News: यशपाल बने जिला क्रीड़ा संगठन के वरिष्ठ उपप्रधान

Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yashpal became the senior vice president of the district sports organization
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में शुक्रवार को जिला क्रीड़ा संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर लेखराज भारद्वाज ने की। उन्होंने संगठन की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें यशपाल ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। महासचिव एसडीपीओ प्रदीप कंवर ने 2023- 24 की वार्षिक रिपोर्ट सदन के सामने प्रस्तुत की। इसमें वर्ष की आय और व्यय का लेखा-जोखा सदन के सामने रखा गया। इसके साथ ही 2024-25 का खेलकूद प्रतियोगिताओं की खंड और जिला स्तर का कैलेंडर भी सदन के सामने पेश किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सचिव एवं स्कूल प्रधानाचार्य राखी पंडित, प्रमोद चौहान, संजीव देरटा, अशोक चौहान, लोकपाल चौहान, राजेश शर्मा, ललित चौहान, अजय पांटा, अमर चंदेल, दिनेश, सोहन, संजीव शर्मा, प्रदीप ठाकुर, प्रदीप सावंत, सतीश चौहान, राकेश शर्मा, संतराम और मोहन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article