फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Major decision by Himachal govt: One-year service extension for 393 outsourced employees of the Jal Shakti

बड़ा फैसला: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के 393 आउटसोर्स कर्मियों को एक साल का सेवा विस्तार, आदेश जारी

Sat, 26 Sep 2026 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

वित्त विभाग की पूर्व मंजूरी के बाद जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त सचिव की ओर से इंजीनियर-इन-चीफ की ओर से औपचारिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Major decision by Himachal govt: One-year service extension for 393 outsourced employees of the Jal Shakti
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जल शक्ति विभाग में कार्यरत 393 आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों को प्रदेश सरकार ने एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। इन कर्मियों की सेवाएं एक अक्तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक बढ़ाई गई हैं। वित्त विभाग की पूर्व मंजूरी के बाद जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त सचिव की ओर से इंजीनियर-इन-चीफ की ओर से औपचारिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। सेवा विस्तार पाने वालों में नाइलिट शिमला के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर तैनात तकनीकी सहायता कर्मी सह कंप्यूटर ऑपरेटर के 122, तकनीकी सहायता कर्मी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो, जल जीवन मिशन के 268 डाटा एंट्री ऑपरेटर और अकाउंटेंट शामिल हैं।

विज्ञापन

कर्मचारियों के हितों को दे रहे प्राथमिकता
इन कर्मियों के माध्यम से विभाग में डाटा प्रबंधन, बिलिंग, मॉनिटरिंग और तकनीकी सहायता समेत जल जीवन मिशन से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। वित्त विभाग के व्यय नियंत्रण-2 की 25 सितंबर 2026 की पूर्व स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। सेवा विस्तार हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम 2009 के प्रावधानों के तहत रहेगा। विभाग को संबंधित बजट मद में धन उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी और इस मद के लिए सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग नहीं की जा सकेगी। केंद्र प्रायोजित योजनाओं से जुड़े आउटसोर्स कर्मियों का खर्च भी विभाग को उपलब्ध प्रावधानों से वहन करना होगा। इससे जल जीवन मिशन और विभाग की अन्य तकनीकी गतिविधियों में कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित होने की आशंका कम होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों और जनहित की योजनाओं की निरंतरता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जलापूर्ति तथा जल शक्ति विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed