फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wwe superstars will visit himachal for wrestling championship

डब्ल्यूडब्ल्यूई के ये सुपरस्टार आएंगे हिमाचल, चार महिला रेसलर भी रिंग में उतरेंगी

Thu, 31 May 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 31 May 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
wwe superstars will visit himachal for wrestling championship

डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) के दस सुपरस्टार हिमाचल आएंगे। वे मंडी और सोलन जिले में होने वाली विश्व स्तरीय रेसलिंग में दमखम दिखाएंगे। प्रदेश के लोग भी क्रिस मास्टर, माइक नेलिस, बॉडी स्टील, अपोलो और जेली जैसे पहलवानों को लाइव फाइट देख सकेंगे।

विज्ञापन


यह बात दलीप सिंह राणा द उर्फ ग्रेट खली ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वे इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। मंडी में 29 जून, जबकि सोलन में सात जुलाई को लाइव फाइट करवाई जाएगी।
विज्ञापन


खली ने बताया कि दस पुरुष और चार महिला पहलवान दमखम दिखाएंगे। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हीं पहलवानों को अवसर मिला है, जिनका फिलहाल डब्ल्यूडब्ल्यूई से अनुबंध खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिन पहलवानों को डब्ल्यूडब्ल्यूई से अनुबंध रहता है, वे रिंग से बाहर जाकर नहीं लड़ सकते हैं। जो पहलवान हिमाचल आ रहे हैं, उन्हें सभी लोग टेलीविजन पर लड़ते देख चुके हैं। कहा कि सोलन और मंडी दोनों जगह की यह फाइट पैसा वसूल होगी।

शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शुरुआत होगी और सात से रात दस बजे तक पहलवान रिंग में जौहर दिखाएंगे। कहा कि युवा पीढ़ी को बॉडी बिल्डिंग की ओर मोड़ने का यह एक प्रयास भी है।   

हिमाचल के पहलवान भी उतरेंगे रिंग में  

wwe superstars will visit himachal for wrestling championship

सोलन और मंडी में होने जा रही रेसलिंग में पहली बार हिमाचल के पहलवान भी रिंग में उतरेंगे। खली की अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे दस हिमाचली पहलवान जौहर दिखाते नजर आएंगे।

खली ने बताया कि जालंधर में उनकी अकादमी में 12 लड़के हिमाचल से हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने के लिए सिर्फ भारी-भरकम शरीर की ही जरूरत नहीं है। तेजी और दिमाग से भी इस खेल में महारत हासिल की जा सकती है।

खली ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई नए खिलाड़ी छोटे कद के हैं। रेमस्टीरियो ने विश्व रिकॉर्ड कायम किए हैं। यदि कोई अभ्यास करे तो वो भी डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी जगह बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed