यहां दंगल विजेताओं पर बरसेगा धन, कारों समेत मिलेंगे ये इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा क्यालू जी महाराज गंगथ के दरबार में वार्षिक मेले की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार यहां महा दंगल का आयोजन तीन से 6 जून तक किया जा रहा है। इस दौरान विजेताओं पर लाखों के इनाम बरसेंगे।
पुरस्कार के तौर पर तीन आल्टो कारें, 11 मोटरसाइकिल, 151 बलटोहियां, 700 गागरें और 700 बालटियों के अलावा लाखों रुपये के नकद इनाम विजेता पहलवानों के लिए रखे गए हैं।
प्रबंधक कमेटी के अनुसार तीन जून को हिमाचली पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए दंगल को आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। दंगल कमेटी के अध्यक्ष राजेश भल्ला ने यह जानकारी दी।
ये इनाम भी दिए जाएंगे
विजेता को पुरस्कार के तौर पर बाइक दी जाएगी। इसके अलावा गंगथ कुमार को 11000 व बलटोही इनाम में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य पहलवानों में गागरें और बलटोहियां वितरित की जाएंगी। चार जून को महिलाओं के लिए दंगल होगा। इसमें भी प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल रखा गया है।
इसके अलावा बलटोहियां और गागरें महिला पहलवानों में वितरित की जाएंगी, जबकि पांच और छह जून का दंगल सभी पहलवानों के लिए खुला रहेगा। इसमें देश-विदेश के पहलवान आने की संभावनाएं हैं। चारों दिन लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया जाएगा।