फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   wrestlers from all over the country will participate in national wrestling competition mandi

यहां जुटेंगे देश भर के नामी पहलवान, सीएम जयराम करेंगे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mon, 02 Mar 2020 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
wrestlers from all over the country will participate in national wrestling competition mandi
हिमाचल कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी स्थित पड्डल मैदान में चार से छह मार्च तक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसमें देश भर से करीब एक हजार नामी पहलवान भाग लेंगे। विशेष आकर्षण द ग्रेट खली और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील और योगेश्वर दत्त रहेंगे। वे पहलवानों को टिप्स देंगे। प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से करवाई जा रही यह प्रतियोगिता छह मार्च तक चलेगी। इसका शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर करेंगे।

विज्ञापन


खेल मंत्री गोविंद सिंह और प्रदेश कुश्ती संघ के चेयरमैन राकेश जम्वाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पुरुषों के अलावा महिलाओं की प्रतियोगिताएं भी होंगी। हिमाचल कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार यादव ने सोमवार को मंडी में पत्रकार वार्ता में बताया कि पांच मार्च को प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी भी कुश्ती प्रतियोगिता देखने आएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर छह मार्च को करेंगे। स्पर्धा में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह, प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, और प्रदेश कुश्ती संघ के चेयरमैन सुंदर नगर के विधायक राकेश जंवाल शिरकत करेंगे। तीनों दिन सुबह से शाम लगातार मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुकाबले होंगे
कुश्ती के फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल तथा महिला कुश्ती के सभी लड़कों एवं लड़कियों के 30 भार वर्गों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 4 मार्च को ग्रीको रोमन के मुकाबले होंगे व 5 को लड़कियों की होगी और 6 मार्च को फ्रीस्टाइल के मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed