फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   world environment day 2019: God protects the environment and forest in Himachal

world environment day 2019: देवभूमि हिमाचल में देवता बने पर्यावरण के रक्षक, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 05 Jun 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
world environment day 2019: God protects the environment and forest in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

 देवभूमि हिमाचल में देवताओं के प्रति लोगों की आस्था पर्यावरण की रक्षक बनी हुई है। देवभूमि में यूं तो अक्सर ही अवैध कटान के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हिमाचल के कुछ हिस्सों में ऐसे भी जंगल हैं, जहां लोग न पेड़ काटते हैं और न पर्यावरण से छेड़छाड़ करते हैं।

विज्ञापन


इसके पीछे लोगों की देव नीति और देवताओं के प्रति आस्था मुख्य कारण है। जानकारों का कहना है कि देवताओं के जंगल में अगर कोई व्यक्ति पेड़ काटता है तो देव समाज उस पर भारी जुर्माना लगाता है। 

विज्ञापन

परंपराओं की बदौलत कई जंगल अभी भी अनछुए

आस्था के चलते लोगों को जुर्माना और सजा स्वीकार करनी पड़ती है। देवताओं की व्यवस्था का ही नतीजा है कि इन जंगलों में सदियों पुराने पेड़ भी मिल जाते हैं।

प्रदेश के शिमला और कुल्लू में करीब एक दर्जन ऐसे जंगल हैं जो कहने को तो सरकार के अधीन हैं लेकिन यहां हर गतिविधि देवताओं की अनुमति के बाद ही होती है। 

पीसीसीएफ अजय कुमार बताते हैं कि आस्था और सालों से चली आ रही परंपराओं की बदौलत कई जंगल अभी भी अनछुए हैं। इसी आस्था से वहां लोग खुद ही गलत काम करने से बचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed