खुशखबरी! 2015 में यहां होगा रोमांच का ये खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाईडिंग के प्री-वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के बाद हिमाचल प्रदेश अब पैराग्लाईडिंग वर्ल्डकप-2015 की मेजबानी करेगा। पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन फ्रांस ने अगले वर्ष वर्ल्ड कप की मेजबानी हिमाचल प्रदेश को देने का निर्णय लिया है।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा जो बिलिंग पैराग्लाईडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि देश में पैराग्लाईडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है।
यह वर्ल्ड कप 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2015 तक कांगड़ा जिला के बीड़ में आयोजित किया जाएगा जिसमें विश्व के शीर्ष रैंक वाले लगभग 150 पैराग्लाईडर पाईलट और 500 फ्री-फ्लाइंग पायलट भी शामिल होंगे।
इसलिए दिया गया मौका
अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि इसे देश में पहली पैराग्लाईडिंग विश्वकप की मेजबानी करने का अवसर मिला है। राज्य में इससे पूर्व तीन बार पैरा ग्लाईडिंग प्री-वर्ल्डकप प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।
राज्य ने पिछले वर्ष नवंबर माह में विश्व एसोसिएशन से हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग विश्व कप आयोजित करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्री-वर्ल्डकप के सफल आयोजन के परिणामस्वरूप एसोसिएशन ने प्रदेश को इस आयोजन की मंजूरी दी गई है।
प्री-वर्ल्डकप प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रबंध और सुरक्षा मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के थे और जो नकद पुरस्कार प्रदान किए गए वे एशिया क्षेत्र में सर्वाधिक थे।
एक्रो शो भी होगा
प्रतियोगिता को और आकर्षण प्रदान करने के लिए एक्त्रसे-शो और हॉट बैलूनिंग जैसी गतिविधियां भी इस प्रतियोगिता के साथ आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए लाइव ट्रैकिंग सिस्टम सुविधा भी उपलब्ध होगी। किसी आपात स्थिति में राहत कार्य को तुरंत अंजाम देने में भी यह सुविधा बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
मार्च 2015 तक तैयार होगी साइट
टैक-ऑफ और लेंडिंग साईट तैयार करने का कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा जबकि अन्य आधारभूत संरचना का निर्माण मार्च 2015 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के कारण प्रदेश में खेल एवं पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा तथा देश-विदेश से आने वाले पायलट, अन्य खेल प्रेमी घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद उठा पाएंगे।