{"_id":"620b4b1f4cda1218b5287471","slug":"work-started-to-restore-darcha-to-leh-strategic-route-bro-removed-eight-km-of-snow-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: दारचा से लेह सामरिक मार्ग को बहाल करने का काम शुरू, बीआरओ ने एक दिन में आठ किमी बर्फ हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: दारचा से लेह सामरिक मार्ग को बहाल करने का काम शुरू, बीआरओ ने एक दिन में आठ किमी बर्फ हटाई
Tue, 15 Feb 2022 12:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:11 PM IST
सार
मनाली से लेह की दूरी करीब 427 किमी है। बीआरओ को मनाली से सरचू तक बर्फ को हटाना है। इसकी दूरी करीब 230 किमी है। बीआरओ 150 किमी से बर्फ हटा चुका है जबकि 80 किमी मार्ग को बहाल करना अभी शेष है।
विज्ञापन
लेह मार्ग से बीआरओ हटा रहा बर्फ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग को इस बार मई से पहले बहाल करने की तैयारी है। यह मार्ग 15 दिसंबर 2021 से बंद है। अब मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दारचा से लेह मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन सोमवार को दारचा से बारालाचा की तरफ आठ किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। मनाली-लेह मार्ग के अलावा लाहौल घाटी के भीतर सड़कों के किनारे लगे बर्फ के ढेरों को भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने बताया कि आजकल मौसम साफ है। ऐसे में बीआरओ ने बारालाचा की तरफ रुख कर दिया है। बीआरओ ने दारचा से आगे करीब आठ किलोमीटर तक हाईवे-3 से बर्फ को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि दारचा से आगे बर्फ कम है। इसलिए मार्ग के जल्द बहाल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मनाली से लेह की दूरी करीब 427 किमी है। बीआरओ को मनाली से सरचू तक बर्फ को हटाना है। इसकी दूरी करीब 230 किमी है। बीआरओ 150 किमी से बर्फ हटा चुका है जबकि 80 किमी मार्ग को बहाल करना अभी शेष है।
विज्ञापन