फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in wrestling

Shimla News: चंडीगढ़ के आशीष ने बड़ी और सोलन के चेतन ने जीती छोटी माली

Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
won in wrestling
घणाहट्टी छींज में 150 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम, हजारों लोगों की जुटी भीड़
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी मैदान के सुधार के लिए 15 लाख, बाजार में लॉकिंग टाइल्स के लिए 18 लाख रुपये देने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ लगते घणाहट्टी में रविवार को आयोजित ऐतिहासिक छींज मेले में प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे 150 से अधिक पहलवानों ने अपने दांवपेच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिनभर चले मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे रहे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के आशीष ने बड़ी और सोलन के चेतन ने छोटी माली का खिताब अपने नाम किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। इसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मूकश्मीर समेत प्रदेश के भी विभिन्न जिलों के पहलवान शामिल रहे। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छिंज भारत के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक खेलों में से एक है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने घणाहट्टी मैदान के सुधार के लिए 15 लाख रुपये, घणाहट्टी बाजार में लॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 18 लाख रुपये, घणाहट्टी-शानोल संपर्क सड़क पर 30 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा की। इसके साथ ही शालाघाट से तवी मोड़ सड़क के सुधारीकरण पर 40 करोड़ रुपये व्यय करने की जानकारी दी। उन्होंने घणाहट्टी कस्बे के लिए 10 सोलर लाइटें और मेला समिति को 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। छींज प्रतियोगिता की बड़ी माली और छोटी माली के लिए रोमांचक मुकाबले हुए। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 51,000 रुपये और छोटी माली के विजेता को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्या अनीता शर्मा, नगर निगम पार्षद मोनिका भारद्वाज, बीडीसी सदस्य लाल चंद, स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मेला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed