फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women's voters in the himachal cm Home District will be the key to power

मुख्यमंत्री के गृह जिले में महिला वोटरों के हाथ होगी सत्ता की चाबी

Mon, 11 Mar 2019 07:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Women's voters in the himachal cm Home District will be the key to power
फाइल फोटो

प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र मंडी में इस बार प्रत्याशी की हार जीत का फैसला 12 लाख 72 हजार से अधिक वोटर करेंगे। इनमें महिलाएं 6,16,584, जबकि पुरुष मतदाता 6,55,651 है।

विज्ञापन


दिलचस्प है कि सीएम के जिला मंडी में सत्ता की चाबी महिला वोटरों के हाथ में है। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
विज्ञापन


जिले में 3,88,310 महिला मतदाता हैं जबकि पुरुषों की संख्या 3,88,286 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने चुनावों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात का खुलासा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 विधानसभा क्षेत्रों में 2079 मतदान केंद्र

Women's voters in the himachal cm Home District will be the key to power
ऋग्वेद ठाकुर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विस क्षेत्रों में 2079 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें करीब 7 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों के कंधों पर चुनावों की जिम्मेदारी रहेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के जरिये ही निर्धारित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 मई होगी। 19 मई को चुनाव आयोजित होंगे। नामांकन उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त के पास ही जमा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed