फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women protest against liquor shop in Khanglata Gram Panchayat Salouni Hamirpur Himachal

प्रशासन ने नहीं सुनी तो महिलाओं ने रात भर शराब ठेके के बाहर दिया धरना

Fri, 21 Apr 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर) Updated Fri, 21 Apr 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Women protest against liquor shop in Khanglata Gram Panchayat Salouni Hamirpur Himachal

हिमाचल के जिला हमीरपुर के सलौणी बाजार से शिफ्ट होकर करेर ग्राम पंचायत के खंगालता में खुलने जा रहे शराब ठेके का भारी विरोध हो रहा है। बीते तीन दिनों से खंगालता में शराब ठेके के विरोध के बावजूद आबकारी एवं कराधान विभाग और जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो ग्रामीणों ने महिला मंडल सदस्यों के साथ वीरवार सारी रात खंगालता में खुले शराब ठेके के बाहर धरना दिया।

विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण होने पर भोटा चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने पंचायत प्रधान की उपस्थिति के बिना भवन के भीतर घुसने से इंकार कर दिया। इसके बाद रात को ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण पंचायत प्रधान के घर उन्हें बुलाने पहुंच गए। हालांकि पंचायत प्रधान ने मौके पर आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सारी रात महिलाएं बिना कुछ खाए-पीए धरने पर बैठी रहीं। इसके बाद सुबह आठ बजे पंचायत प्रधान को दोबारा बुलाया गया। पंचायत प्रधान के मौके पर पहुंचने के बाद हमीरपुर और भोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने भवन के भीतर घुसकर तलाशी ली, लेकिन वहां मौजूद सेल्समैन लीज एग्रिमेंट एवं अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने भवन के भीतर रखी शराब को कब्जे में लेकर सेल्समैन पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान पर सहयोग न करने के आरोप लगाते हुए महिलाओं ने प्रधान का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शराब की बिक्री करने वाले सेल्समैन पर केस दर्ज कर शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। 


साथ ही भवन मालिक और शराब ठेकेदार को लीज एग्रिमेंट दिखाने के आदेश दिए हैं। अगर लीज एग्रिमेंट न मिला तो भवन मालिक पर भी केस दर्ज होगा। पंचायत प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों का विरोध गलत है। सलौणी में पहले भी शराब ठेका था। ग्रामीणों के बुलाने के बावजूद पर मौके पर नहीं आने पर उन्होंने कहा कि वह रात को कभी घर से बाहर नहीं जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed