{"_id":"9237699e7011c2af19d8c5893a5d3b11","slug":"women-himachali-dishes-were-learning","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं सीख रहीं हिमाचली व्यंजन बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं सीख रहीं हिमाचली व्यंजन बनाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Apr 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत हिमाचली व्यंजन बनाना सीख रही महिलाओं के लिए सोमवार को रोटरी टाउन हाल में कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम के आयुक्त अमरजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान आरसेटी संस्था के निदेशक जेसी शांडिल ने हिमाचली व्यंजन बनाना सीख रही महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों द्वारा दिए जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किस तरह से महिलाएं अपना कारोबार शुरू करने के लिए बैंकों से लोन ले सकती हैं। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना की सचिव भारती कुठियाला ने बताया है कि मंगलवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डा. एसएन जोशी महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करेंगे।