फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women Fight With Ravenous Bear To Save Her Friend

सहेली की जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गई सीमा, डटकर किया मुकाबला, डरकर भागा खूंखार

Sat, 13 Aug 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 13 Aug 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
Women Fight With Ravenous Bear To Save Her Friend

सहेली की जान बचाने के लिए सीमा ने जान की बाजी लगा दी। सीमा भालू से भिड़ गई। उसने काफी देर तक खूंखार भालू का डटकर मुकाबला किया। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। बसोधन गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


लेकिन साथ में काम कर रही अन्य महिला ने साहस दिखाते हुए भालू पर दराटी से जोरदार प्रहार किए। जिससे भालू वहां से भाग खड़ा हुआ। भालू के हमले से महिला की बाजू में गहरी चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव बसोधन अपनी रिश्तेदार सीमा देवी के साथ खेतों में घास काट रही थी।

विज्ञापन

दराटी से किए भालू पर वार

Women Fight With Ravenous Bear To Save Her Friend

उसी दौरान सुमित्रा पर भालू ने हमला कर दिया लेकिन सीमा देवी ने साहस का परिचय देते हुए घास काटने वाली दराटी से भालू पर वार किए जिससे भालू वहां से भाग निकला। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंचे।

घायल महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय भालू के हमले से घायल हुई महिला का इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed