फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women falls from roof as she fear from monkey.

बंदर के डर ने ले ली महिला की जान

Tue, 04 Nov 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Nov 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
women falls from roof as she fear from monkey.

शिमला में बंदर के डर से एक महिला की जान चली गई। यहां के मिडिल बाजार में यह घटना हुई। ममता सचदेवा (38) शाम करीब साढ़े पांच बजे छत से कपड़े उठा रही थी तो अचानक सामने से बंदर आ गया।

विज्ञापन


उसे देखकर महिला डर गई। उनका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर पड़ी। इससे मौके पर ही ममता की मौत हो गई। उन्हें तत्काल आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई छानबीन की जा रही है। उधर, आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि अधिकांश मामलों में बंदर से डर महिला और बच्चे गिर जाते हैं इस वजह से उन्हें चोटें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बंदर हमला भी करें तो इतनी चोटें नहीं आती जितनी की गिरने से आती है। इसलिए बंदरों से डरे नहीं जब डरेंगे तभी बंदर आक्रमण करेगा। थोड़ी सी सावधानी से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed