फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women doctors corona positive in Pathankot, stir in himachal

पठानकोट में महिला डॉक्टर निकली पॉजिटिव, सीमांत इलाकों में हड़कंप

Sun, 26 Apr 2020 10:01 AM IST
Krishan Singh रितेश महाजन, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
रितेश महाजन, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Apr 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Women doctors corona positive in Pathankot, stir in himachal
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की सीमा से सटे पठानकोट जिला में शनिवार को एक निजी अस्पताल में सेवारत महिला डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश के सीमावर्ती नूरपुर, इंदौरा, जवाली व फतेहपुर उपमंडलों में भी एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा हैं। दरअसल मेडिकल इमरजेंसी में जिले के खासकर इन सीमांत उपमंडलों के लोग टांडा जाने की बजाय पठानकोट का रुख करते हैं। 

विज्ञापन


इन दिनों टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के चलते ज्यादातर लोग ई-पास बनवाकर पठानकोट में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन कोरोना के खतरे के बीच अब पठानकोट के ही एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर के पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप  मच गया है। 
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन ने भी एहतियातन सीमांत क्षेत्रों के लोगों सेपंजाब का रुख करने की बजाय अपने जिला में इलाज करवाने की अपील की है।

साथ ही प्रशासन पिछले दिनों में पठानकोट के उक्त अस्पताल में जाकर इलाज करवाने वाले लोगों को ट्रेस करने और उन्हें होम क्वारंटीन करने की कवायद में जुट गया है। फिलहाल नूरपुर प्रशासन ने पूर्व में जारी किए मेडिकल ई-पास के जरिये ऐसे 22 लोगों को चिन्हित कर होम क्वारंटीन में रहने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही उक्त अस्पताल से इलाज करवाने वालों से भी प्रशासन को सूचना देने की अपील जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नूरपुर विस क्षेत्र के विधायक राकेश पठानिया ने पठानकोट के एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अगर  पिछले 10 दिनों में कोई भी व्यक्ति या आपके आसपास से कोई भी मरीज उक्त अस्पताल में इलाज के लिए गया हो तो इसकी तुरंत सूचना उनके मोबाइल नंबर या उपमंडल अधिकारी नूरपुर को दें। उधर, एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछले 20 दिनों के दौरान पठानकोट के निजी अस्पताल में इलाज करवाने वाले 22 मरीजों को चिन्हित कर होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


इसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति या मरीज वहां से इलाज करवाकर नूरपुर आया हो तो स्वयं को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन करने के साथ-साथ नूरपुर प्रशासन को भी सूचित करे। डीसी पठानकोट ने ऐसे 13 लोगों की सूची डीसी कांगड़ा को भेजी है, जो कोरोना पॉजिटिव महिला चिकित्सक से मिले हैं। इस कांटेक्ट लिस्ट में पांच मरीज नूरपुर, इंदौरा के तीन, फतेहपुर के तीन और एक-एक कांगड़ा व एक बैजनाथ का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed