{"_id":"5713ae9d4f1c1b412210fc44","slug":"women-commit-suicide-at-dehra-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया फंदा, जेठ-जेठानी पर लगे हत्या के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया फंदा, जेठ-जेठानी पर लगे हत्या के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 302 व 498 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा थाना के अंतर्गत बनूरी गांव में शनिवार रात को एक महिला ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सुचिता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने धारा 302 व 498 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सुचिता की शादी 2014 में बनूरी गांव के गुरजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे कथित तौर पर तंग करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी। रोजरोज की परेशानी के कारण उसने शनिवार रात फंदा लगा लिया। सुचिता घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
उसका पति चालक है। वह काम पर गया हुआ था। सुचिता को फंदे से लटकता हुआ सबसे पहले जेठ-जेठानी ने देखा। दोनों ने उसे उतारा। इससे पहले कि उसका उपचार करवाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी सुचिता के परिजनों को दी गई, जिस पर उसके पिता तुरंत वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने ही हादसे को लेकर देहरा पुलिस को सूचित किया। सुचिता के पिता ने उसके जेठ-जेठानी पर उसे गला दबा कर मारने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसे शादी के बाद से ही मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने सुचिता के पति को निर्दोष बताया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह व यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुचिता के पिता की शिकायत पर उसके जेठ-जेठानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 498 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप कुमार ने बताया कि फोरेंसिक दल ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।