{"_id":"5ccc635ebdec22077d5bd9c9","slug":"women-commission-notice-to-sp-shimla-in-shimla-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का एसपी शिमला को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का एसपी शिमला को नोटिस
Sat, 04 May 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक शिमला को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
इसके अलावा पीड़ित छात्रा को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य महिला आयोग ने अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि राजधानी में हुई यह घटना शर्मसार करने वाली है। इससे पता चलता है कि अब राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव जीसी नेगी ने बताया कि आयोग इस पूरे मामले पर सख्ती से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
पुलिस युवती को सुरक्षा मुहैया करवाए। यदि इस मामले में चश्मदीद या उसके परिवार की महिलाएं आयोग के समक्ष सुरक्षा की गुहार लगाते हैं तो आयोग की ओर से उनको भी सुरक्षा दिलाई जाएगी।