फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman tourist falls into Beas river at mandi himachal

ब्यास नदी में गिरी महिला पर्यटक, ऐसे बचाई जान

Fri, 20 Apr 2018 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/नगवाई
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/नगवाई Updated Fri, 20 Apr 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
woman tourist falls into Beas river at mandi himachal

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर देर रात मंडी के हणोगी के पास शौच गई महिला पर्यटक अचानक ब्यास नदी में गिर गई। अंधेरे की वजह से महिला का पैर फिसला, जिससे वह करीब 300 मीटर नीचे ब्यास में गिर गई। 

विज्ञापन


हालांकि, महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आधा घंटा तैरती रहीं। ब्यास की तेज लहरें महिला को बहाकर करीब आठ सौ मीटर आगे ले गईं। इसी बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर महिला को बेहोशी की हालत में निकाल लिया। 

विज्ञापन

हाईवे पर शौचालयों की दरकार 

woman tourist falls into Beas river at mandi himachal

आनन फानन में महिला को नगवाईं चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे कुल्लू रेफर कर दिया गया। महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। एएसआई श्याम लाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू किया और महिला को बेहोशी की हालत में निकाल लिया।

महिला की पहचान करीना पत्नी राजू निवासी बेलगुईं कर्नाटका के रूप में हुई है। मूलत: महिला रशिया की है। कर्नाटका में उसने शादी की है। दंपती दिल्ली से टैक्सी में खीरगंगा घूमने आए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। 

मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर पर्याप्त शौचालय नहीं हैं। जहां शौचालय हैं भी, वहां जानकारी देने वाले ग्लो साइनिंग बोर्ड नहीं लगे हैं। ब्यास नदी के किनारे डेंजर जोन की सूचना देने वाले साइनिंग बोर्ड भी नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed