फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman tourist died of heart attack in manali

परिवार के साथ मनाली घूमने निकली महिला पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 27 May 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
woman tourist died of heart attack in manali
सांकेतिक तस्वीर

पर्यटन नगरी मनाली के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने आई गुजरात की एक महिला पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। महिला पर्यटक रविवार सुबह अपने परिवार के लोगों के साथ पर्यटन स्थल गुलाबा में बर्फ के दीदार को निकली थीं। लेकिन इस बीच बैरियर से पीछे ही अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिग्नासा कल्पेश पांचाल (36) पत्नी कल्पेश पांचाल निवासी 101 दर्शनम एन्टिका रेजिडेंसी सामने एचडब्ल्यूपी कॉलोनी दन्तेश्वर बड़ौदा गुजरात अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह करीब चार बजे मढ़ी के लिए निकलीं। जब महिला मनाली से घूमने निकली थीं तो उनकी तबीयत ठीक थी। गुलाबा चेक पोस्ट से पहले करीब साढ़े छह बजे महिला वाहन से उतर कर शौच र्गइं लेकिन उठ नहीं पाईं।
विज्ञापन


साथ आए परिवार के सदस्य सकते में आ गए। महिला की हालत को देखकर आनन-फानन में परिजनों ने 108 पर फोन किया। परिजन 108 एंबुलेंस से महिला को लेकर वापस मनाली की ओर आए। लेकिन जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक दम तोड़ चुकी थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। कहा कि गुलाबा में एक महिला पर्यटक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed