{"_id":"59757bd94f1c1b14668b47e0","slug":"woman-swept-away-in-beas-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: उफनती ब्यास में गिरी बेकाबू कार, एक की मौत, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: उफनती ब्यास में गिरी बेकाबू कार, एक की मौत, महिला लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे रामशीला के पास एक कार बेकाबू होकर ब्यास नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला के बहने की आशंका है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद मनाली से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना फोरलेन का काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। कार में किशन चंद पुत्र फागनू राम नाम से एक पासबुक, चेकबुक और अन्य बैंक संबंधी कागजात मिले हैं।
विज्ञापन
आशंका जाहिर की जा रही है कि एक महिला भी कार में सवार थी, जिसे लापता बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे ट्रैफिक इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने कहा कि हादसे में एक महिला के बहने की आशंका है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है और इसकी सूचना सभी थानों को दी गई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।