{"_id":"5d7a64c18ebc3e01665e3cc2","slug":"woman-sets-herself-on-fire-after-not-receiving-land-money-dies-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के पैसे न मिलने पर महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के पैसे न मिलने पर महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत
Thu, 12 Sep 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत बेची गई जमीन के पैसे न मिलने पर एक महिला ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बराड़ा की रहने वाली महिला से करीब तीन माह पहले इलाके के एक व्यक्ति ने पांच मरले जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि वह अगले दिन घर आकर उसे पैसे दे देगा। लेकिन बार-बार गुजारिश करने के बावजूद व्यक्ति ने उसे पैसे नहीं दिए। इससे तंग आकर महिला ने 11 सितंबर को केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। टांडा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। उधर, डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शीघ्र आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन