फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs 1.13 crore approved for 26 roads in Shimla Rural

Shimla News: शिमला ग्रामीण की 26 सड़कों के लिए 1.13 करोड़ मंजूर

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.13 crore approved for 26 roads in Shimla Rural
बरसात में सड़कों को पहुंचा है भारी नुकसान, सड़कों में पड़े गड्ढों के कारण अक्सर रहती है हादसों की आशंका
विज्ञापन

एनडीआरएफ के तहत स्वीकृत हुआ है सड़कों के लिए बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला से सटे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण की 26 सड़कों के सुधार, मरम्मत और रखरखाव पर 1,13,40,000 रुपये खर्च होंगे।
एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) के तहत क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधारने के लिए यह बजट स्वीकृत हुआ है। बरसात के दौरान सड़कों को हुए नुकसान के बाद इनके रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया है। बजट स्वीकृत होने के बाद अब इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की 26 सड़कों के लिए आवश्यकतानुसार बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ के तहत स्वीकृत इस राशि से पूरे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत में सुधार होगा और लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने, सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने और बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलू-पलूड सड़क के लिए 5.54 लाख रुपये, बाग-कयालू सड़क को 7.87 लाख रुपये, कडारगढ़ से पालग सरकेड़ी सड़क के लिए 5.25 लाख, कडारगढ़-दोमेथरा सड़क को 3.75 लाख, बनूरा-हिमरी सड़क को 2.85 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। गरखान बेरी सड़क के लिए 3.75 लाख, खटनोल गांव की संपर्क सड़क को 3.37 लाख, बसंतपुर नैटू सड़क के लिए 5.25 लाख, मंढोड़घाट-भरगांव-जमोग सड़क के लिए 3.75 लाख, खेल का चौरा-बागी सड़क के लिए 6.86 लाख, शाननघाटी-दाड़गी-सोहल-काटल सड़क के लिए 7.21 लाख रुपये मिले हैं।



शिमलोह-मंधोरघाट सड़क पर खर्च होंगे 3.99 लाख
शिमलोह-मंधोरघाट सड़क के लिए 3.99 लाख, दाड़गी-मचरायना-जुडू सड़क के लिए 7.17 लाख, आनंदपुर -कोट सड़क को 2.64 लाख, चौरी की घाटी से वाया बाद यान सड़क के लिए 4,09,000 रुपये, शोघी सलाना से सरी सड़क को 2.36 लाख, शोघी-सलाना सड़क को 4.78 लाख, तारा-गंबर सड़क की मरम्मत के लिए 5.36 लाख रुपये, नेरवांड-शेनलागों सड़क के लिए 2.48 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। एनएच-5 से न्यायिक परिसर तक चक्कर होकर बनी सड़क के लिए 1.18 लाख, जाखड़-तबशोग सड़क को 1.30 लाख, एयरपोर्ट सड़क के लिए 72,300 रुपये, जठिया-कांपोंट सड़क को 3.92 लाख, पोगागट्टी से शाल चांगोर एंबुलेंस सड़क के लिए 4.19 लाख, शिमला-नाहगिन सड़क के लिए 2.45 लाख रुपये, बढैहरी-शिल्ली सड़क की मरम्मत को 3,09,000 रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article