फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman murder case: Police SIT questioned beauty parlor operators

महिला हत्या मामला: पुलिस की एसआईटी ने ब्यूटी पार्लर संचालकों से पूछताछ

Tue, 08 Feb 2022 11:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Feb 2022 11:02 AM IST
सार

कालका-शिमला एनएच पर मिले दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला के जिन क्षेत्रों में महिलाएं कार्य कर रही थीं, वहां के ब्यूटी पार्लर संचालकों से भी पूछताछ के लिए एसआईटी रवाना हो गई है। रविवार को दोनों शवों की शिनाख्त परिजनों ने की है।

विज्ञापन
Woman murder case: Police SIT questioned beauty parlor operators
बेडशीट में लिपटे मिले दो थे महिलाओं के शव - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला एनएच पर मिले दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम बाहरी राज्यों में दबिश देकर पूछताछ के साथ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला के जिन क्षेत्रों में महिलाएं कार्य कर रही थीं, वहां के ब्यूटी पार्लर संचालकों से भी पूछताछ के लिए एसआईटी रवाना हो गई है। रविवार को दोनों शवों की शिनाख्त परिजनों ने की है।

विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने परिजनों से मामले को लेकर भी पूछताछ की थी। परिजनों ने बताया था कि दोनों महिलाएं चंडीगढ़ और पंचकूला में ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थीं। दोनों अच्छी दोस्त थीं और एक ही कमरे में जीरकपुर में रहती थीं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने बाहरी राज्यों के लिए टीम भी रवाना की हैं। इसके अलावा जीरकपुर में जहां दोनों महिलाएं रह रही थीं, वहां से भी पुलिस सुबूत जुटाने में लगी हुई हैḤ( एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच के लिए टीम बाहरी राज्य के लिए र्गई है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। महिलाओं की कॉल डिटेल से भी जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed