फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman killed by leopard in Ribba village of Kinnaur district of Himachal Pradesh

महिला को कमरे से उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, दी खौफनाक मौत

Mon, 29 May 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Mon, 29 May 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by leopard in Ribba village of Kinnaur district of Himachal Pradesh

हिमाचल के किन्नौर जिले के रिब्बा गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। महिला को तेंदुआ उसके घर से उठाकर करीब 200 मीटर की दूरी पर ले गया था। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन



पुलिस चौकी मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान लपसर देवी (74)  रिब्बा निवासी के रूप में हुई है। महिला परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी। रात को करीब 12 बजे आदमखोर तेंदुए ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला पर हमला करने के बाद उसे घर से उठाकर ले गया।
विज्ञापन



इसके बाद कुत्तों ने भौंकना शुरू किया। परिवार के सदस्यों ने जब उठकर देखा तो वहां पर खून के धब्बे थे और महिला कमरे में नहीं थी। बताया जा रहा है कि दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। उन्होंने तलाश करने के बाद महिला को घर से 200 मीटर की दूरी पर पाया। उसकी गर्दन पर दांतों के निशान पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह और पूरे शरीर में खरोंचें

Woman killed by leopard in Ribba village of Kinnaur district of Himachal Pradesh

मुंह और पूरे शरीर में खरोंचें थीं जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने ग्राम पंचायत रिब्बा के प्रधान प्रेम प्रकाश नेगी को दी। प्रधान ने सूचना पुलिस चौकी मूरंग को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूह निर्मल सिंह, मुख्य आरक्षी सरजू राम, महिला आरक्षी विमला, सिपाही मुकेश कुमार की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 

स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने महिला के शव को पीएचसी रिब्बा में पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला के शव को उसके भांजे भारत भूषण नेगी के सुपुर्द कर दिया। रिब्बा गांव के प्रधान प्रेम प्रकाश नेगी, सुमेंद्र नेगी, शशि नेगी सहित कई अन्य लोगों ने सरकार जिला प्रशासन और वन विभाग से समय रहते तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। 

पहले भी किया था हमला

Woman killed by leopard in Ribba village of Kinnaur district of Himachal Pradesh

वन विभाग के डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये दिए हैं। लोगों की सुरक्षा के चलते विभाग ने फिलहाल क्षेत्र के चारों ओर पिंजरे लगा दिए हैं। 

इस बारे सरकार को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है। लोगों से एहितयात के तौर पर जंगलों की तरफ न जाने की अपील भी की है। डीएसपी किन्नौर बीडी बाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आदमखोर तेंदुए ने 24 मई को भी रिब्बा के दासरा गांव से 11 वर्षीय नेपाली मूल के दिल बहादुर पर हलमा किया था। उस समय लड़के के परिजनों ने तेंदुए को डंडों और पत्थरों से वार कर भगाया था।

आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश 
हिमाचल सरकार ने किन्नौर में महिला पर हमला करने वाले तेंदुए को जान से मारने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण श्रीधर ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को ढूंढ रहे हैं।

चूंकि वह आदमखोर हो चुका है, इसलिए उसे कानूनन मारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में जंगली-जानवरों पर नजर रखें और उनका व्यवहार जानें। इसके हिसाब से स्थानीय लोगों को इनसे बचे रहने की चेतावनी भी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed