फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman in lucky escape after falling down well

सौ फुट गहरे कुएं में गिरी महिला ने दी मौत को मात

Tue, 27 Sep 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 27 Sep 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Woman in lucky escape after falling down well

औद्योगिक शहर नालागढ़ के साथ लगते घणसोत गांव में सौ फीट गहरे कुएं में गिरी पचास वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पांच घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़कर सुरक्षित निकल आई। महिला को दमकल विभाग ने कुएं से जिंदा बाहर निकाला। घटना सोमवार देर रात की है। 

विज्ञापन


महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक गणसोत गांव की केसरी देवी (50) पत्नी मदन लाल शाम पांच बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने पूरे गांव में उसे खोजा पर इसके बाद भी उसका पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे कुएं से आवाजें आने लगी। इसके बाद जब गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे बाद रात दस बजे पता चलने पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर निकाली महिला

Woman in lucky escape after falling down well

इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस को मौके पर बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया। महिला को जब बाहर निकाला तो उसे केवल खरोचें ही आई थीं। इसे देखकर सभी हैरान भी थे। दमकल विभाग के उपकेंद्र प्रभारी पीर सहाय कौंडल के नेतृत्व में प्रशामक राजेंद्र सिंह, अमर चंद, जमालुद्दीन, राजेश कुमार, मदन लाल, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हीरा सिंह और भाग सिंह ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

उपकेंद्र प्रभारी ने बताया कि एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला को रात 11:15 बजे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि महिला को पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। पुलिस थाना नालागढ़ एएसआई नीलम ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। पूछताछ में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। महिला को पहले भी एक नहर में डूबने से बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed