फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman dies after paying obeisance in bhagwat katha at baddi.

ऐसी मौत हर किसी के नसीब में नहीं होती

Sat, 07 Feb 2015 10:39 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
woman dies after paying obeisance in bhagwat katha at baddi.

हिमाचल के सोलन जिले के बरोटीवाला पंचायत के कोटला गांव में भागवत सुनने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अटैक पड़ते ही उसके परिजन निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरोटीवाला पंचायत के कोटला में श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी।

विज्ञापन


इसमें नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष बंत चौधरी की पुत्र वधू पूजा (26) भी आई थी। शुक्रवार देर साम पूजा ने भागवत पुराण को माथा टेका व भगवान की भक्ति में लीन होकर नाचने लगी। इस दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी स्थित मल्होत्रा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

हृदय गति रूकने से हुई मौत

woman dies after paying obeisance in bhagwat katha at baddi.

मल्होत्रा चिकित्सालय के एमडी डा. मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि पूजा की मौत हृदय गति रूकने से हुई है। हार्ट अटैक होने के कुछ क्षण बाद ही पूजा ने दम तोड़ दिया है। पूजा अपने पीछे दो लड़कियां व डेढ़ साल का एक बेटा छोड़ गई। पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नगर परिषद मदन चौधरी।

पूर्व उपाध्यक्ष करनैल चौधरी, दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राम प्रकाश, महासचिव धर्मपाल चौहान, उपाध्यक्ष लायक राम चौधरी, बरोटीवाला के प्रधान राम रतन, भटोलीकलां के प्रधान अच्छरपाल कौशल, बीबीएन मजदूर संघ के अध्यक्ष हितेंद्र सोनु, ट्रक यूनियन के उपप्रधान भाग सिंह चौधरी, तरसेम लाल कालिया ने महिला के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed