{"_id":"5d91a4be8ebc3e015c0cb472","slug":"woman-died-in-kullu-hospital-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर केस
Mon, 30 Sep 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पथरी के ऑपरेशन के बाद सोमवार रात एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर थाना में केस दर्ज करवाया है। वहीं, सदमे से महिला के पति भी बेहोश हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडी के गोहर के दान गांव की सीता देवी (42) का बीते 27 सितंबर को क्षेत्रीय अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सीता देवी की तबीयत बिगड़ गई और पेट दर्द के साथ उल्टियां भी होने लगी। 29 सितंबर की रात को फिर से ऑपरेशन किया गया। सुबह आईजीएमसी रेफर किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सीता देवी की मौत अस्पताल में ही हो गई थी।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के केलांग में बीएसएनएल में तैनात सीता देवी के पति ठाकुर दास, बेटी नैंसी आजाद, बेटे अंशुल आजाद ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से नस कट जाने की वजह से यह हुआ है। सीता देवी के पिता 70 वर्षीय नोखू राम ने कहा कि उनकी बेटी का छह एमएम की पथरी का ऑपरेशन हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर भी डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक है।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद डीएसपी कुल्लू प्रियंक गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक भारत भूषण कटोच ने कहा कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला की मौत अस्पताल से बाहर हुई है।